खुशी और चिराग ने स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते
गाज़ियाबाद, अगस्त 9 -- गाजियाबाद, वंदना। स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर खुशी और चिराग चौधरी ने जनपद का नाम रोशन किया। प्रदर्शन के आधार पर खुशी का चयन राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया है। खिलाड़ियों के स्वर्ण पदक जीतने पर प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सात और आठ अगस्त को 21वीं यूपी स्टेट यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खुशी और चिराग चौधरी ने जैवलीन थ्रो में सभी खिलाड़ियों को मात देते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं खुशी का चयन 21वीं राष्ट्रीय यूथ नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। राष्ट्रीय यूथ नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन एक से तीन सितंबर तक गुरुनानक स्पोर्ट्स स्टेडियम, लुधियाना (पंजाब) में किया जाएगा। इसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.