उन्नाव, अप्रैल 3 -- उन्नाव। छात्रा खुशी और उपासना ने एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय ट्रायल के लिए चयन सुनिश्चित किया है। दोनों छात्राएं विकासखंड औरास के उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा की हैं और जनपद से एथलेटिक्स वर्ग में चयनित होने वाली ये दो ही बालिकाएं हैं। 26 मार्च के जनपद स्तरीय व 30 मार्च के मंडल स्तरीय ट्रायल में खुशी ने प्रथम तथा उपासना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी गौरांग राठी ने उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। तीन वर्षों में दोनों बालिकाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सैकड़ों पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की है। उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा पिछले छह वर्षों से ब्लॉक चैंपियन रहा है और खेलों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा के मार्गदर्शन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.