मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खुशी अपहरण कांड में आरोपित पूर्वी चंपारण के चकिया थाने के बरमदिया गांव निवासी अमन कुमार को मोतीपुर थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट में न्यायिक हिरासत में लिया जाएगा। इसको लेकर मामले के आईओ ने न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) ज्योति कुमारी के कोर्ट में शनिवार को अर्जी दाखिल की। अर्जी पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने अमन को पेश करने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। इसके लिए कोर्ट ने 17 जनवरी की तिथि तय की है। मालूम हो कि पिछले 25 दिसंबर को सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने कट्टा,कारतूस व स्मैक के साथ अमन को गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह इस मामले में जेल में है। मोतीपुर में आर्म्स एक्ट व लूटकांड के दो मामले : अमन के विरुद्ध मोतीपुर थाने में दो मामले दर्ज हैं। इसमें एक मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.