मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के चर्चित खुशी अपहरण कांड के आरोपित अमन का सीबीआई नार्को टेस्ट करा सकती है। इसकी कवायद सीबीआई ने शुरू की है। अमन के नार्को टेस्ट से सीबीआई को खुशी बरामदगी में मदद मिलने की उम्मीद है। इधर, सीबीआई ने अमन की जमानत रद्द कराने को लेकर डाली गई पुरानी अर्जी बुधवार को हाईकोर्ट से वापस ले ली है। सीबीआई ने खुशी अपहरण कांड के आरोपित अमन से फिर से पूछताछ की जरूरत बताई थी। लेकिन, जमानत के बाद से वह फरार चल रहा था। सीबीआई उसका सुराग नहीं ढूंढ पा रही थी। उसकी जमानत अर्जी खारिज कराने के लिए सीबीआई ने हाईकोर्ट में अर्जी दी थी। इस बीच सिवाइपट्टी थाने की पुलिस ने बीते माह अमन को अपराधिक कांड में गिरफ्तार किया। इसके बाद अमन की गिरफ्तारी को लेकर सीबीआई के प्रयासों पर सवाल उठ रहे थे। हाईकोर्ट ने खुशी अप...