मेरठ, मार्च 21 -- किठौर क्षेत्र में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। ईद की नमाज अदायगी से पूर्व किठौर के शाही इमाम हाफिज हुसैन अहमद ने ईदगाह में कहा कि अल्लाह ने रमजान के महीने की खुशी में रोजेदारों को ईद यानि खुशी का त्योहार अता किया। स्थानीय विधायक एवं पूर्वमंत्री शाहिद मंजूर, पूर्व सांसद एवं बसपा के पश्चिमी प्रभारी मुनकाद अली ने किठौर ईदगाह में नमाज़ अदा करने के बाद लोगों को ईद की मुबारक़बाद दी। शाहजहांपुर, राधना, ललियाना, बोंद्रा, असीलपुर, जड़ौदा में पुलिस सतर्कता के बीच नमाज अदा की गई। वहीं बच्चों ने ईदगाह के आसपास सजी दुकानों से जमकर खरीदारी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...