सहारनपुर, फरवरी 25 -- प्रणव अग्रवाल सहारनपुर। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र की काली नदी चौकी के अंतर्गत चौराखुर्द से अमरपुर जाने वाले सुनसान जंगल मार्ग पर कार में मिले जले हुए शव के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस कार में शव बरामद हुआ, वह अब तक आठ बार खरीदी-बेची जा चुकी है। इस तथ्य ने पुलिस की जांच को मुश्किल बना दिया है। सबसे पहले यह कार टिहरी निवासी व्यक्ति ने शोरूम से खरीदी थी। जांच में बड़ा खुलासा यह भी हुआ है कि मृतक अर्जुन घर से निकलते समय परिजनों को यह कहकर निकला था कि गागलहेडी में दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने जा रहा है। ऐसे में अब हर किसी की जुबान पर यही है कि अर्जुन को दोस्त की शादी में जाना था, लेकिन उससे पहले ही मौत के जंगल ने उसको घेरकर मार डाला। घटनास्थल की परिस्थितियां हत्या की आशंका क...