पिथौरागढ़, अप्रैल 19 -- पिथौरागढ़। डीएम आशीष कुमार भटगांई ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मुनस्यारी का निरीक्षण किया। अस्पताल में मरीजों के उपयोग के लिए उपलब्ध खुशियों की सवारी वाहन के वर्तमान में संचालित न होने पर नाराजगी व्यक्त की। संबधित अधिकारियों को जल्द वाहन को ठीक कराकर दुबारा संचालन करने के निर्देश दिए। अस्पताल में भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, साफ-सफाई, वार्ड व्यवस्था, बेड, उपकरणों व अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर व वार्डों में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न होने पर डीएम से व्यवस्थाओं को सही करने के आदेश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...