धनबाद, अप्रैल 20 -- धनबाद। खुशियों की उड़ान संस्था की महिलाओं ने रविवार को बलियापुर रोड में रक्तदान शिविर लगाया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर समाजसेवी जया सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जया सिंह ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोगों के बीच हेलमेट का वितरण किया। उन्होंने सभी को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ट्रैफिक डीएसपी अरविंद सिंह कहा कि जब भी हम सड़क पर वाहन चलाएं तो हेलमेट अवश्य पहनें और सभी यातायात नियमों का पालन करें। मौके पर सरिता सिंह, निहारिका सिंह, अंजलि कल्याणी, रेखा अग्रवाल, बबीता सिंह, मंजू पांडे, रीना सिंह, रिया सिंह, रजनी शर्मा, अर्चना सिंह, मंजू तिवारी, रीमा सिंह, सुनीता सिंह, सुनील कल्याणी, अंश पांडे, मयंक, शुभम, प्रिंस, जय...