बेगुसराय, जून 30 -- बेगूसराय। खुशहाल जिंदगी के लिए स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। आपका स्वास्थ्य व एक अच्छी जीवन शैली आपको कम धनवान नहीं बनाती है। जीवन के इस आपाधापी में बीमारियों के महाजाल के शिकार आम आवाम रोज हो रहे हैं। बस जरूरत है उनसे जागरूकता के साथ निपटने की। यह भी पढ़ें- खुशहाल जिंदगी के लिए स्वस्थ रहना जरूरी: डॉ. धीरज डॉक्टर्स डे का कार्यक्रम ये बातें डॉक्टर्स डे के मौके पर मंगलवार को आयोजित एक संवाद कार्यक्रम के दौरान एलेक्सिया अस्पताल के हार्ट सर्जन डॉ. धीरज के. शांडिल्य ने कहीं। उन्होंने कहा कि जीवन प्रदर्शनी की तरह हो गया है। दिखावटी चीजों पर लोगों का ध्यान ज्यादा जाने लगा है। जबकि इसके वनिस्पत स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह अधिक होते जा रहे हैं। हम शादी-विवाह, जन्मदिन, मृत्यु दिन व फैशन पर होने वाले खर्चे को जिस तरह से प्रदर्शन का हि...