फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 12 -- फर्रुखाबाद। ज्वाइंट सीएसआईआर, यूजीसी नेट में शहर के बढ़पुर की बेटी खुशहाली दुबे ने 64वीं रैंक हासिल की है। खुशहाली बढ़पुर के बृजकिशोर दुबे और संगीता दुबे की पुत्री है। खुशहाली ने बताया कि आईआईटी में 203 रैंक प्राप्त कर आईआइटी रुड़की में एडमीशन लिया था। आईआईटी रुड़की से मास्टर डिग्री करने के उपरांत प्रथम प्रयास में 99.20 फीसदी अंकों के साथ ज्वाइंट सीएसआईआर, यूजीसी नेट में 64वीं रैंक प्राप्त की। खुशहाली की सफलता से घर वाले खुश हैं। यह भी पढ़ें- बिहार की जुड़वा बहनों ने एक साथ पास की CSIR UGC NET परीक्षा, एक को मिला जेआरएफ यह भी पढ़ें- प्रकर्ष और सोनल बने CSIR UGC NET के 2nd टॉपर, एलयू में जेआरएफ नेट और पीएचडी समेत 48 ने मारी बाजी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...