खुशहालपुर की टीम रही केपीएल लीग की विजेता
बदायूं, मई 27 -- पुरदलपुर रोड स्थित शिव क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित करियामई प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। रोमांचक मुकाबले में खुशहालपुर ने वजीरगंज को पांच विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। मैच एंपायर मुन्ना यादव ने दोनों कप्तानों की उपस्थिति में टॉस कराया। वजीरगंज के कप्तान शिवांशु मिश्रा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवर के मैच में वजीरगंज की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और 12 ओवर में नौ विकेट खोकर मात्र 94 रन ही बना सकी। कप्तान गजेंद्र मौर्य के नेतृत्व में 95 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुशहालपुर की टीम ने 10 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए शेरा को 'मैन ऑफ द मैच' घोषित किया गया। नमन मिश्रा और अमित यादव ने संयुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.