कन्नौज, मार्च 14 -- कन्नौज। इत्र नगरी में शनिवार से तीन दिवसीय "कन्नौज इत्रोत्सव-2026" का भव्य आगाज बोर्डिंग ग्राउंड में हुआ। खुशबू, संस्कृति और स्थानीय उद्योग को एक मंच पर लाने वाले इस आयोजन का उद्घाटन उच्च शिक्षा राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी और समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने इत्र स्टॉल, फूड स्टॉल, सूचना विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और कारीगरों की कला की सराहना की। प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि कन्नौज सदियों से इत्र की राजधानी के रूप में विश्वभर में प्रसिद्ध रहा है। यहां के कारीगरों की मेहनत और पारंपरिक कौशल ने इस शहर को अलग पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि इत्रोत्सव का उद्दे...