पलामू, अप्रैल 1 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। सामाजिक सरोकार और राष्ट्रधर्म को समर्पित राष्ट्रीय अखबार, हिन्दुस्तान के नेतृत्व में पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के पुलिस स्टेडियम में मंगलवार की शाम में आयोजित हास्य कवि सम्मेलन, काफी उत्साहजनक और गरिमापूर्ण रहा। कार्यक्रम के पूर्व चंद बूंदाबांदी से भीषण गर्मी से मिली थोड़ी राहत और खुशनुमा हो गए मौसम के बीच अतिथियों व काव्य प्रेमियों ने हास्य-व्यंग का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर हास्य और व्यंग्य के माध्यम से गहरी बातों को कवियों ने प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के वित्त, योजना व संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने विशिष्ट अतिथि पांकी क्षेत्र के विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता और पलामू प्रक्षेत्र के...