नैनीताल, जुलाई 3 -- नैनीताल। पिछले कई दिनों तक लगातार हुई बारिश के बाद नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम ने करवट बदली। जिसके चलते पर्यटकों की भीड़ फिर से नैनीताल की तरफ उमड़ी। आज शनिवार से शुरू हो रहे वीकेंड से पहले ही शहर में आठ हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे। शनिवार और रविवार की छुट्टी को देखते हुए उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचे। शहर के मल्लीताल, तल्लीताल और माल रोड, हिमायल दर्शन, जू, केव गार्डन, हिमायल दर्शन आदि में पर्यटकों की रौनक देखने को मिली। यह भी पढ़ें- Haldwani News: बारिश के बाद नैनीताल में खिली धूप, तापमान में इजाफा यह भी पढ़ें- नैनीताल में खिली धूप, पारा 2 डिग्री बढ़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...