नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- Samsung यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S23 सीरीज के लिए भारत में नया One UI 8.5 Beta 2 अपडेट जारी कर दिया है। यह अपडेट खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है जो पहले से बीटा प्रोग्राम में शामिल हैं। इस नए अपडेट का फोकस नए फीचर्स जोड़ने से ज्यादा पुराने बग्स को ठीक करना और फोन की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अपडेट लगभग 700MB से ज्यादा का है और इसमें अप्रैल 2026 का लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच भी शामिल है। कई यूजर्स को पिछले बीटा वर्जन में कॉल के दौरान स्क्रीन ब्लैक होने, Bluetooth क्रैश होने और कैमरा रिकॉर्डिंग में दिक्कत जैसी समस्याएं आ रही थीं। अब Samsung ने इन सभी बड़ी परेशानियों को इस नए अपडेट में ठीक करने की कोशिश की है। अगर आप भी Galaxy S23 यूजर ह...