नई दिल्ली, जनवरी 21 -- सैमसंग गैलेक्सी A सीरीज का धांसू फोन- Samsung Galaxy A35 5G लॉन्च प्राइस से 8799 रुपये सस्ते में मिल रहा है। लॉन्च के समय इस फोन के 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 33999 रुपये थी। अब यह वेरिएंट अमेजन पर 25200 रुपये का मिल रहा है। कैशबैक ऑफर में यह फोन 1260 रुपये तक और सस्ता हो सकता है। आप इस फोन को शानदार एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।सैमसंग गैलेक्सी A35 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन इस स्मार्टफोन में कंपनी 2340x1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.6 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।...