नोएडा, मार्च 26 -- नोएडा में प्लॉट खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। नोएडा में अलग-अलग संपत्ति की श्रेणी वाले प्लॉटों के आवंटन के लिए अप्रैल के पहले सप्ताह में ऑनलाइन बोली लगेगी। इसके लिए आवेदकों को तारीख और समय की सूचना जल्द दी जाएगी। नोएडा प्राधिकरण ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। पिछले सप्ताह ही होटल, व्यावसायिक व संस्थागत प्लॉटों की योजना समाप्त हुई थी। अब प्लॉटों का आवंटन किया जाना है। इसको लेकर प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि 5-6 से लेकर 10 अप्रैल के बीच में प्लॉटों के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया की जाएगी। अलग-अलग दिन होटल और व्यावसायिक प्लॉटों के लिए बोली लगेगी। यह भी पढ़ें- नोएडा में आई रोजगार की बहार, 6 महीने 3 लाख से अधिक लोगों को मिलीं नई नौकरियांएक महीने पहले लॉन्च की ...