पीटीआई, अप्रैल 30 -- दिल्ली सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में कहा है कि सभी सरकारी स्कूल में बच्चों को गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने से पहले किताबें दे दी जाएंगी। सरकार ने यह बयान एक एनजीओ की उस याचिका की सुनवाई के दौरान दिया जिसमें किताबें बांटने को लेकर हो रही देरी के संबंध में सचिव (शिक्षा) के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू करने की मांग की गई थी। एनजीओ सोशल ज्यूरिस्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट में यह याचिका दायर की हुई है। याचिका में शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने के संबंध में कोर्ट के 2024 के आदेश की जानबूझकर अवहेलना करने की बात कही गई है। जस्टिस सचिन दत्ता ने एनजीओ की याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान जस्टिस दत्ता ने अवमानना याचिका पर संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी किया है और दिल्ली सरकार की ओर से पेश अधिकारी के आश्वासन को रिकॉर्ड म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.