नई दिल्ली, जनवरी 26 -- अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत ट्रेन (ट्रेन नंबर 22961/22962) में 26 जनवरी से सीटों की संख्या में इजाफा कर दिया गया है। देश की इस 42वीं वंदे भारत ट्रेन को 12 मार्च 2024 को लॉन्च किया गया था तभी से पैसेंजर के बीच में इसकी जबरदस्त मांग है। रेल मंत्रालय ने पैसेंजर के लिए और ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक सफर के लिए 16 कोच वाली इस ट्रेन में अब अस्थायी रूप से चार अतिरिक्त एसी चेयर कार कोच जोड़ दिए हैं। ट्रेन में अब पहले के मुकाबले और 278 पैसेंजर ट्रेवल कर सकेंगे। रेलवे पैसेंजर को 4 अतिरिक्त कोच की सुविधा 26 जनवरी, 2026 से 7 मार्च, 2026 तक के लिए दी है। पश्चिमी रेलवे एक बयान में कहा 'यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए, पश्चिमी रेलवे 26 जनवरी से 7 मार्च, 2026 तक अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस (22961/22962) को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.