नई दिल्ली, मार्च 27 -- पॉपुलर मैसेजिंग ऐप्स में WhatsApp इस बार iPhone यूजर्स के कई सारे फीचर्स लेकर आया है। नए अपडेट के बाद अब iPhone यूजर्स एक ही फोन में दो अलग-अलग WhatsApp अकाउंट चला सकेंगे। इसके अलावा Android से iPhone में चैट ट्रांसफर करना भी पहले से काफी आसान बना दिया गया है। पहले जहां यूजर्स को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, अब यह प्रोसेस काफी स्मूद और तेज हो गया है। WhatsApp का यह अपडेट खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो एक ही फोन में पर्सनल और ऑफिस दोनों अकाउंट इस्तेमाल करना चाहते हैं। साथ ही, नए फीचर्स यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने पर फोकस करते हैं। iPhone पर अब चलेंगे दो WhatsApp अकाउंट WhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए सबसे बड़ा बदलाव मल्टीपल अकाउंट सपोर्ट के रूप में पेश किया है। अब यूजर एक ही ऐप में दो ...