फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 31 -- कमालगंज। मंडी में आलू की बिक्री बुधवार से शुरू हो गई है। अब इस क्षेत्र के किसानों को बाहर की मंडियों से छुटकारा मिलेगा और आलू बेचने के लिए उन्हें बाहर नहीं जाना होगा। विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने शाम को इसका शुभारंभ किया। पहले दिन तीन हजार कुंतल से अधिक आलू की बिक्री हुई। इस क्षेत्र के किसान सबसे ज्यादा आलू की खेती करते हैं। उन्हें आलू बेचने के सातनपुर मंडी आना पड़ रहा था। भाव न मिलने पर किसान आलू को कानपुर के अलावा दूसरी मंडियों में ले जाने को मजबूर होते थे। काफी समय से कमालगंज की मंडी में ही आलू की बिक्री शुरू कराने की आवाज उठ रही थी। इसको देखते हुये विधायक ने इस मंडी में आलू की बिक्री शुरू करवा दी। विधायक ने किसानों से कहा कि किसी के सामने अब कोई और दिक्कत हो तो बतायें समस्या का समाधान होगा। मंडी सचिव अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.