नई दिल्ली, जुलाई 4 -- भारतीय ग्राहकों के बीच सेडान कारों की पॉपुलैरिटी हमेशा से रही है। अगर आप भी अगले कुछ दिनों में नई सेडान खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, होंडा अपनी पॉपुलर सेडान अमेज पर जुलाई, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान होंडा अमेज (Honda Amaze) पर अधिकतम 67,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में 15,000 रुपये कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं अमेज के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।डिजाइन और फीचर्स डिजाइन के मामले में होंडा अमेज का लुक काफी बोल्ड और स्टाइलिश है। इसके फ्रंट में क्रोम ग्रिल के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और स्लीक टेललाइट्स दी गई हैं, जो इसे एक मिनी-सिटी सेडान जैसा लुक देती हैं। कार के अंदर 416 लीटर का बड़ा बूट ...