नई दिल्ली, अगस्त 10 -- Motorola Android 17 Eligible Device List: अगर आप मोटोरोला का स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो अच्छी खबर है। जल्द मोटो के ढेर सारे फोन नए जैसे होने वाले हैं। खबर है कि मोटोरोला कुछ खास डिवाइस पर Android 17 की टेस्टिंग कर रही है और अब कंपनी ने बताया है कि उसके कौन से डिवाइस स्टेबल रोलआउट के लिए एलिजिबल हैं। इस लिस्ट में प्रीमियम रेजर लाइनअप, मिड-रेंज एज सीरीज और किफायती मोटो G-सीरीज के 50 से ज्यादा मॉडल शामिल हैं। दूसरे ब्रांड्स के उलट, मोटोरोला एलिजिबल डिवाइस की लिस्ट पब्लिश नहीं करती है, बल्कि अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बने खास पेज पर हर मॉडल के लिए ओएस की जानकारी अपडेट करती है। Ytechb की टीम ने उन जानकारियों को देखा और एक लिस्ट तैयार की है, जिसे हमने नीचे दिया है। यह देखने के लिए लिस्ट देखें कि क्या आपका मोटोरोला डिवाइस इसम...