नई दिल्ली, मई 21 -- अगर आप भी Vivo या फिर iQOO का नया या फिर पुराने स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। जल्द वीवो और आईकू के कई स्मार्टफोन एकदम नए जैसे होने वाले हैं। खबरे हैं कि Android 17 के स्टेबल रिलीज में अब बस एक महीना ही बचा है, ऐसे में ब्रांड्स ने अपने डिवाइस के लिए समय पर रोलआउट सुनिश्चित करने के लिए डेवलपमेंट की गति तेज कर दी है। Vivo अकेला नहीं है। इस ब्रांड ने अप्रैल की शुरुआत में अपना Android 17 बीटा प्रोग्राम लॉन्च किया था और इस साल के आखिर में स्टेबल रिलीज की तैयारी कर रहा है, जिसके ऊपर OriginOS 7 कस्टम स्किन होगी। अगर आपके पास Vivo या iQOO फोन है, तो आप शायद अगले बड़े सॉफ्टवेयर अपग्रेड का इंतजार कर रहे होंगे। आपकी सुविधा के लिए यहां हमने ऐसे डिवाइस की एक लिस्ट तैयार की है जिन्हें Android 17 का अपडेट मिलना कंफ...