गोरखपुर, अप्रैल 13 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। राजघाट पुल की मरम्मत का काम पूरा हो गया है। सोमवार से इसे भारी और हल्के सभी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे नौसड़ और ट्रांसपोर्ट नगर में लगने वाले जाम की समस्या दूर होगी। साथ ही लखनऊ और वाराणसी की ओर से शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहन भी आराम से आवाजाही कर सकेंगे। डायवर्जन से इन वाहनों को 22 किमी ज्यादा दूरी तय करनी पड़ रही थी, इस कारण रोडवेज ने 35 रुपये किराया बढ़ा दिया था।लोक निर्माण विभाग ने निर्धारित तिथि 20 अप्रैल से एक सप्ताह पहले ही एक्सपेंशन ज्वाइंट का कार्य पूरा कर लिया। जेई नागेंद्र मणि गुप्ता ने बताया कि सोमवार से राजघाट पुल खोल दिया जाएगा। अब सभी वाहन जा सकेंगे। हालांकि, पुल के नीचे आई दरारों सहित अन्य मरम्मत के कार्य जारी रहेंगे।सिक्सलेन फ्लाईओवर निर्माण में आएगी तेजीट्रांसप...