नई दिल्ली, जुलाई 8 -- Google Pixel 11 को खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। कंपनी 12 अगस्त को होने वाले 'Made by Google' इवेंट में नए पिक्सेल फोन लॉन्च करेगी। हालांकि कंपनी ने सार्वजनिक रूप से इस कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है, लेकिन ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन और यूट्यूबर मार्केस ब्राउनली (एमकेबीएचडी) द्वारा शेयर किए गए इनवाइट लॉन्च डेट कंफर्म करते हैं। इस इवेंट में कंपनी के नई Google Pixel 11 सीरीज के साथ-साथ Google Pixel Watch 5 और नेक्स्ट जनरेशन के Pixel Buds लॉन्च करने की उम्मीद है। इनवाइट के ऑनलाइन सामने आने के तुरंत बाद, चार Google Pixel 11 सीरीज हैंडसेट की कीमत, स्टोरेज ऑप्शन और कलर ऑप्शन लीक हो गए। उम्मीद है कि Pixel 10 लाइनअप की तुलना में इन हैंडसेट की कीमत में काफी बढ़ोतरी होगी। साथ ही, हो सकता है कि कंपनी इन फोन क...