नई दिल्ली, अगस्त 23 -- REDMI के दो नए स्मार्टफोन भारत में धूम मचाने आ रहे हैं। कंपनी अपने अगले मिड-रेंज प्रो फोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। हम बात कर रहे हैं REDMI Note 17 Pro और Note 17 Pro Max की। पॉपुलर टिप्स्टर योगेश बरार के अनुसार, REDMI Note 17 Pro और Note 17 Pro Max को 15 सितंबर को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इसमें अब बस तीन हफ्ते का समय बचा है, इसलिए जल्द ही इनके आधिकारिक टीजर देखने को मिल सकते हैं। अगर आप भी नए रेडमी फोन खरीदने के लिए तैयार हैं, तो चलिए जानते हैं अपकमिंग फोन्स में क्या-क्या खास देखने को मिल सकता है...Redmi Note 17 Pro की खासियत उम्मीद है कि रेगुलर नोट 17 प्रो में 6.83 इंच की फ्लैट OLED स्क्रीन होगी जो 120 हर्ट्ज पर चलेगी। इसमें स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 प्रोसेसर होने की चर्चा है, और इसकी सबसे खास बात य...