नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- इंफिनिक्स भारतीय बाजार में एक नया गेमिंग फोकस्ड फोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। हम बात कर रहे हैं तेजी से Infinix GT 50 Pro की। हाल ही में कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में लाने के लिए टीज किया था। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। अच्छी बात यह है कि लोगों को इसके लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि अपकमिंग इंफिनिक्स जीटी 50 प्रो इसी महीने भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि यह कंपनी की गेमिंग-फोकस्ड GT लाइनअप में नया मॉडल होगा और पिछले साल जून में भारत में लॉन्च हुए Infinix GT 30 Pro का अपग्रेड वर्जन होगा। आने वाले इस फोन का डिजाइन 'साइबर मेका' (Cyber ​​Mecha) से इंस्पायर्ड होगा और यह दो कलर ऑप्शन में आएगा। ग्लोबल मॉडल की तरह ही, इंफिनिक्स ने इसमें लिक्विड कूलिंग...