नई दिल्ली, जनवरी 12 -- IPO News: आज दो कंपनियों का आईपीओ ओपन हुआ है। यह दोनों कंपनियां एसएमई सेगमेंट की है। इन दोनों कंपनियों में एक कंपनी ग्रे मार्केट में मजबूती के साथ प्रदर्शन कर रही है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इन कंपनियों के विषय में ...1-Avana Electrosystems IPO इस कंपनी के आईपीओ का साइज 35.22 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 52 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 0.08 करोड़ शेयर जारी करेगी। आईपीओ 12 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक खुला रहेगा। इस कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 56 रुपये से 59 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 2000 शेयरों का एक लॉट बनाया गया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 4000 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से मिनिमम इंवेस्टमेंट 236000 रुपये का रहेगा। बता दें, इस आईपी...