मेरठ, जून 26 -- गर्मियों की लंबी छुट्टी के बाद गुरुवार को खुले परिषदीय स्कूलों में बच्चे कम पहुंचे। पहले दिन कहीं पर बच्चों की रोचक गतिविधियां कराई गईं तो कहीं पर स्वागत हुआ। स्कूलों में बेहद कम उपस्थिति से क्लास चलाने में मुश्किल हुई। शहर से देहात तक स्कूलों में लगभग यही स्थितियां रही। गांव सैदीपुर सेठ के प्राइमरी स्कूल में पंजीकृत 23 बच्चों में मात्र पांच ही क्लास में आए। बच्चों को लेने के लिए शिक्षक घर भी गए, लेकिन परिजनों ने गर्मी का हवाला देकर स्कूल भेजने से इंकार कर दिया। मुबारिकपुर प्राइमरी स्कूल में 32 बच्चों में से केवल आठ स्कूल पहुंचे।बहसूमा यह भी पढ़ें- जलालाबाद में खुले विद्यालय, शिक्षक बच्चों का करते रहे इंतजार में कस्बे के मंगल बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय-3 में 120 बच्चों में केवल 12 बच्चे ही स्कूल पहुंचे। प्रधानाचार्य पंक...