नई दिल्ली, मई 6 -- Trisha Krishnan to join Vijay TVK:तमिलनाडु की राजनीति में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद थलापति विजय इस समय बहुमत जुटाने की जुगत में हैं। इसी बीच उनकी कथित गर्लफ्रेंड अभिनेत्री तृषा कृष्णन के राजनीति में आने की चर्चा तेज है। न्यूज 24 की एक रिपोर्ट के मुताबिक टीवीके के कई नेता चाहते हैं कि तृषा पार्टी में आएं और तमिलनाडु की तिरुचिरापल्ली पूर्व विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव में पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनें। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। तमिल सिनेमा जगत में विजय और तृषा के अफेयर की चर्चाएं आम हैं। 4 मई को जब तमिलनाडु विधानसभा के चुनावी नतीजों के साथ-साथ तृषा का जन्मदिन भी था। नतीजे जब विजय के पक्ष में आ रहे थे, तब तृषा को टीवीके प्रमुख के चेन्नई स्थित घर पर देखा गया था। खबरों...