शाहजहांपुर, जुलाई 1 -- शाहजहांपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद बुधवार को माध्यमिक विद्यालयों में एक बार फिर छात्राओं की चहल-पहल लौट आई। हरकुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज, दलेलगंज में 41 दिन बाद विद्यालय खुलने पर छात्राओं का रोली तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।विद्यालय पहुंचीं छात्राओं ने शिक्षिकाओं का गुड मॉर्निंग कहकर अभिवादन किया। छात्राओं के स्वागत के लिए की गई विशेष तैयारियों को देखकर उनमें उत्साह और पढ़ाई के प्रति नई ऊर्जा देखने को मिली। प्रधानाचार्या ब्यूटी ने छात्राओं से नियमित रूप से विद्यालय आने, समय का पालन करने और पूरे मन से अध्ययन करने की अपील की। यह भी पढ़ें- खुले स्कूल, छात्राओं का रोली तिलक और पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत उन्होंने कहा कि नियमित उपस्थिति और अनुशासित दिनचर्या ही सफलता की कुंजी है।...