फरीदाबाद, फरवरी 28 -- पलवल, संवाददाता। एक बच्चे की टैंक में गिरने से हुई मौत के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को जिले में खुले सभी मैनहोल तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश लघु सचिवालय में आयोजित एक बैठक के दौरान दिए गए।शुक्रवार को कैलाश नगर में बूस्टर पर बने एक टैंक में ढक्कन न होने के कारण 11 वर्षीय शिवम नामक बच्चे की गिरकर मौत हो गई थी। इस दर्दनाक घटना के बाद डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए। डीसी डॉ. वशिष्ठ ने कहा कि जिले में कोई भी मैनहोल खुला नहीं रहना चाहिए। उन्होंने विभाग को सभी खुले मैनहोल की जांच कर उन पर ढक्कन लगवाने और इसकी रिपोर्ट तुरंत प्रस्तुत करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह कदम भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के ल...