सुल्तानपुर, जून 16 -- सुलतानपुर,संवाददाता। मंगलवार को जब विद्यालयों में मचा शोर तो लग गया कि खत्म हो गई गर्मी की छुट्टियां, और बच्चे विद्यालय लौट आए हैं, इस दौरान स्कूलों पर पहुंचे नौनिहालों का शिक्षक, शिक्षिकाओं ने रोली चंदन लगाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान विद्यालयों पर बनाए गए हलवा पूड़ी सहित अन्य पकवानों का बच्चों ने लुत्फ उठाया। काफी समय बाद विद्यालय पहुंचे छात्रों को दोस्तों से मिलने का मौका मिला। पहला दिन होने के कारण विद्यालयों में अपेक्षाकृत छात्रों की संख्या कम थी। आज से गुलजार हो गए जिले के 2064 परिषदीय विद्यालय: ग्रीष्मावकाश के बाद 16 जून को विद्यालय खोला गया। इस दौरान शासनादेश का अनुपालन किया गया। इस दौरान विद्यालय की सफाईकर उसे बेतर तरीके से सजाया गया था। विद्यालय आने वाले बच्चों का स्वागत रोली और टीका लगाकर किया गया। जिसमें...