बलरामपुर, फरवरी 25 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। स्थानीय क्षेत्र के तुलसीपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हडपुर जनकपुर में खुले में शौच मुक्त अभियान के तहत निगरानी टीम ने विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया। शासन के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत एडीओ पंचायत मालिक राम मोर्या और ग्राम पंचायत अधिकारी प्रदीप कुमार वर्मा अपनी टीम के साथ सुबह करीब 5 बजे गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खुले में शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों को रोककर उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। टीम की इस अनोखी पहल से लोगों को अपनी गलती का एहसास हुआ और कई ग्रामीण शर्मिंदा भी नजर आए। अधिकारियों ने समझाया कि खुले में शौच करने से विभिन्न संक्रामक बीमारियां फैलती हैं, जिसका सबसे अधिक असर बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ता है। ग्रामीणों को बताया गया कि सरकार द्वारा गांव म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.