अलीगढ़, अप्रैल 22 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सासनीगेट और देहलीगेट पुलिस ने खुले में शराब पीकर झगड़ा करने वाले 15 लोगों को दबोच लिया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। दो आरोपियों को पुलिस एक्ट का नोटिस थमाया गया है। सासनीगेट इंस्पेक्टर ने पला साहिबाबाद, आगरा रोड समेत आसपास के इलाके में खुले में शराब पी रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमें आरोपी अमित, फहीम, रिजवान, वसीम, चमन खां, संजय,हसन और विकास को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, देहलीगेट पुलिस ने बबलू उर्फ प्रदीप, इमरान सैफी, दीपक राठौर, नीरज कुमार, शिव कुमार, दामोदर और सचिन को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे शराब पीने पर छह लोग नपे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...