बाराबंकी, मार्च 1 -- सूरतगंज (बाराबंकी)। सड़क किनारे खुले में रखे ट्रांसफार्मरों से मंडरा रहे खतरे को लेकर हिन्दुस्तान समाचार में प्रकाशित खबर का असर लोगों को देखने को मिला है। मामला प्रमुखता से उठने के बाद बिजली विभाग सक्रिय हुआ और सुढ़ियामऊ कस्बे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सड़क किनारे खुले में रखे ट्रांसफार्मर को चारों ओर से लोहे की मजबूत जाली लगाकर सुरक्षित कर दिया गया। लंबे समय से हादसे की आशंका झेल रहे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और हिन्दुस्तान का आभार जताया। ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र के कस्बा सुढ़ियामऊ, रानीगंज सूरतगंज सहित कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर बिना सुरक्षा घेरे के खुले में रखे गए थे। कई जगह चबूतरे जर्जर हालत में थे और सप्लाई तारों में गार्डिंग तक नहीं लगी थी। खुले तार सड़कों के किनारे लटकते या जमीन के पास झूलते दिख...