बलरामपुर, अप्रैल 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में बिजली विभाग की लापरवाही अब आम जनता की जान पर बनती नजर आ रही है। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के किनारे, बाजारों के पास व घनी आबादी के बीच लगाए गए ट्रांसफार्मर हादसों को खुला न्योता दे रहे हैं। यहीं नहीं अधिकांश स्थानों पर इन ट्रांसफार्मरों के लिए न तो पक्का चबूतरा बनाया गया है और न ही किसी प्रकार की सुरक्षा घेराबंदी की गई है, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और खासकर बच्चों के लिए खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थान ऐसे हैं जहां ट्रांसफार्मर सीधे जमीन पर रखे गए हैं या अस्थायी व्यवस्था के सहारे टिकाए गए हैं। यह भी पढ़ें- जर्जर खंभे के बीच लटकते बिजली के तार के मकड़जाल से गुजरते है लोग बरसात में यह स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब पानी भरने से करंट फैलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.