हल्द्वानी, फरवरी 13 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। खुले में मेडिकल वेस्ट फेंकने पर नगर निगम ने चंदन हॉस्पिटल का दो हजार रुपये का चालान काटा है। शुक्रवार को हॉस्पिटल के नजदीक बैग में मेडिकल वेस्ट मिलने पर चालान काटकर जुर्माना जमा कराया गया। नगर निगम को भोटिया पड़ाव स्थित चंदन हॉस्पिटल का मेडिकल वेस्ट खुले में पड़े होने की शिकायत मिली। इसकी जांच के लिए पहुंची टीम को हॉस्पिटल के नजदीक खाली प्लॉट में बैग में फेंके गए सिरिंज मिले। इसके लिए चालान काटकर जुर्माना जमा कराया गया। इस दौरान वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमोल असवाल और वरिष्ठ सफाई निरीक्षक अमोल असवाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...