मधुबनी, मार्च 16 -- मधुबनी, निज संवाददाता। शहर में खुले में मीट, मछली, अंडा और चिकन की बिक्री पर नगर निगम प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को नगर निगम की टीम ने गिलेशन मछली मंडी में अभियान चलाकर सड़क किनारे मछली और चिकन बेचने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की। टीम के द्वारा गदियानी मंडी और जीवछ धार सप्ता रोड किनारे खुले में मीट की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गयी। नगर निगम की टीम के निकलने की खबर मिलते ही सड़क किनारे दुकान लगाने वाले विक्रेताओं में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदार अपनी दुकानें समेटने लगे। इसके बावजूद निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर मछली बेच रहे विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारियों ने सभी विक्रेताओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि खुले में मीट, मछली और चिकन की बिक्री किसी भी सूरत म...