गोपालगंज, मार्च 13 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगाने के लिए नगर परिषद ने शुक्रवार को गंडक रोड में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर खुले में दुकान लगाने वाले 15 दुकानदारों की अस्थायी दुकानें हटाई गईं तथा उनसे कुल 5500 रुपये जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव के निर्देश पर शहर में साफ-सफाई और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खुले में मांस और मछली की बिक्री पर रोक लगाई गई है। इसके लिए पहले ही नगर परिषद की ओर से कई बार माइकिंग कर दुकानदारों को चेतावनी दी गई थी। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि मांस-मछली की दुकानें बंद कमरे में चलाएं और इसके लिए नगर परिषद से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.