मधुबनी, मार्च 13 -- मधुबनी, निज संवाददाता। शहर में खुले में मांस, अंडा, मछली और चिकन की बिक्री के खिलाफ नगर निगम ने शुक्रवार को कोतवाली चौक पर विशेष कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने मुख्य सड़क के किनारे खुले में बिक्री कर रहे करीब 20 विक्रेताओं पर जुर्माना लगाया और सभी को जल्द से जल्द लाइसेंस लेने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी। इसदौरान नगर प्रबंधक विनय कुमार, रीतू कुमारी, निष्ठा,टाउन प्लानर अदनान अहमद, स्वच्छता पदाधिकारी अमिताभ गुंजन सहित सभी कर्मी उपस्थित थे। सभी विक्रेताओं को दिया गया सख्त निर्देशनगर निगम के अधिकारियों ने कोतवाली चौक क्षेत्र में पहले ही फुटकर दुकानदारों का वेरिफिकेशन कर उन्हें निर्धारित डेडिकेटेड जोन के अंदर दुकान लगाने का आदेश दिया। इसके बावजूद कई विक्रेता मुख्य सड़क के ...