बक्सर, फरवरी 17 -- बोले चौबे विश्वमित्र सेना ने खुले में मांस बिक्री पर प्रतिबंध को बताया सही पहल स्वच्छता को लेकर किए गए सरकार के फैसले को बताया उचित कदम बक्सर, निज प्रतिनिधि। सूबे के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा खुले में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने संबंधित दिया गया बयान सरकार का सकारात्मक कदम है। उक्त बातें विश्वमित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कही। बताया कि खुले में मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग वे लंबे समय से उठा रहे हैं। रामनवमी से पहले बक्सर में मांस बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने व खुले में मांस की बिक्री बंद कराए जाने को संगठन ने अपनी पहल का परिणाम बताया। राजकुमार चौबे ने कहा कि यह खुले में मांस बिक्री पर प्रतिबंध केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक मर्यादा, सार्वजनिक स्वच्छता और...