बिहारशरीफ, फरवरी 17 -- जैन धर्मावलंबियों व स्थानीय लोगों ने सरकार को दिया धन्यवाद पावापुरी, निज संवाददाता। बिहार सरकार ने खुले में मांसाहार की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पावापुरी में खुशी का माहोल है। श्वेतांबर व दिगंबर जैन धर्मावलंबियों सहित स्थानीय नागरिकों ने इस फैसले का स्वागत किया है। जैन श्वेतांबर भंडार तीर्थ के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार पारसान एवं सचिव शांतिलाल बोथरा ने कहा कि यह निर्णय अहिंसा, स्वच्छता और धार्मिक भावनाओं के अनुरूप है। पावापुरी एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में खुले में मांस-मछली की बिक्री से धार्मिक भावनाएं आहत होती थीं और स्वच्छता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था। दिगंबर जैन मंदिर के मानद मंत्री पराग जैन, प्रबंधक अरुण कुमार जैन तथा स्थानीय भाजपा नेत्री चंद्रकांता ने बता...