गढ़वा, मार्च 1 -- गोदरमाना। रंका थानाअंतर्गत गोदरमाना बाजार में बगैर लाइसेंस के खुलेआम पटाखे की बिक्री की जा रही थी। उसकी सूचना पिकेट प्रभारी सिंगराय गूंजा और रंका थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी को स्थानीय लोगों ने दी। सूचना मिलते ही प्रभारी सिंगराय ने गोदरमाना बाजार में पहुंचकर कार्रवाई करते हुए कई दुकानदारों से पटाखे जब्त किए । पुलिस की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार पटाखे समेट कर चलते बने। मौके पर एसआई जयश्री शर्मा सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। मालूम हो कि पिछले साल पटाखे की दुकान में हुए हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...