खुले में बिक रहा मांस-मछली, बीमारी फैलने की आशंका
कुशीनगर, जून 9 -- कुशीनगर। गुरवलिया बाजार में खुले स्थानों पर मांस और मछली की बिक्री को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। क्षेत्र के निवासी सुनील चौरसिया, दिलीप सिंह, मंजेश, दीपक सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बाजार में कई स्थानों पर खुले में मांस और मछली बेचे जाने से स्वच्छता प्रभावित हो रही है। गर्मी और बरसात के मौसम में खुले खाद्य पदार्थों पर मक्खियों व धूल-मिट्टी के संपर्क से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। लोगों ने कहा कि इससे खाद्य जनित बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है और आम जनता के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- मटन-चिकन दुकानों में अब करना होगा मानक का पालन स्थानीय लोगों ने मांग की है कि खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग नियमित जांच अभियान चलाए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.