खुले में प्रसव प्रकरण में स्टॉफ नर्स समेत चार की सेवा समाप्त
बागपत, जून 27 -- महिला अस्पताल की गैलरी में हुए खुले में प्रसव के मामले में सीएमएस ने जांच अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर स्टाफ नर्स समेत चार की सेवा समाप्त कर दी है। ड्यूटी के दौरान चारों कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसके कारण तत्काल प्रभाव से उनकी सेवा को समाप्त कर दिया गया है। साथ ही कानूनी कार्रवाई के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया। बुधवार की रात में एक महिला का जिला महिला अस्पताल की गैलरी में खुले में प्रसव हो गया था। प्रसव के दौरान महिला जहां तडफ रही थी वहीं डॉक्टर और कर्मचारी एसी में चेन की नींद सो रहे थे। डिलीवरी के नाम पर पांच हजार रुपये लेने का कई तीमारदारों ने आरोप लगाया था। हंगामें के बाद सीएमएस डॉ. अनुराग कुमार वाष्र्णेय ने जांच बैठा दी थी। फिजिशियन डॉ. श्रवण कुमार, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पा सिरोही और ईएनटी सर्जन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.