रामपुर, जून 13 -- शहर में खुले में ही मांस की दुकानें संचालित हो रही हैं। जिस कारण संक्रमक रोगों के फैलने की संभावना बढ़ गई है। मामले की जानकारी आते ही जिलाधिकारी ने जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। अब यह कमेटी संयुक्त रूप से जांच कर मानकों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। शहर में मांस की दुकानों की भरमार है। कई इलाकों में तो खुले में ही मांस की दुकानें संचालित हो रही हैं। खासकर, घेर मर्दान खां, हामिद स्कूल के बराबर वाली गली में, पीला तालाब, फूलों वाली बगिया, सिविल लाइंस, ज्वालानगर, नालापार, अजीतपुर आदि स्थानों के हालात तो ऐसे हैं कि पूरे दिन सड़कों के किनारे ही पशुओं के अवशेष पड़े रहते हैं। इस वजह से बदबू आती रहती है। साथ ही संक्रमक रोगों के फैलने का डर बना हुआ है। इसके अतिरिक्त सिविल लाइंस क्षेत्र में कई मीट क...