संतकबीरनगर, मई 21 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। भीषण गर्मी लोगों को बेचैन कर रही है। वहीं राहगीरों के लिए यात्रा करना किसी मुसीबत से कम नहीं है। शहर के आवागमन का मुख्य केन्द्र मेंहदावल बाईपास चौराहा है। यहां से ही बसें लोगों को मिलती हैं। लेकिन यहां पर कोई सुविधा नहीं हैं। जिले में अभी तक बस स्टेशन नहीं है। यही चौराहा अस्थाई बस स्टेशन का काम करता है। यह भी पढ़ें- नरैनी कस्बा मुख्य चौराहा : प्रतीक्षालय नहीं, धूप में यात्री परेशानगर्मी में वाहनों का इंतजार इस भीषण गर्मी में लोग मेहदावल वाईपास पर खड़े होकर वाहनों का इंतजार करते नजर आए। इस दौरान बच्चे और महिलाएं पसीना पोछते रहे। बाईपास पर सर्विस लेन पर लोग घंटों वाहनों का इंतजार करते हैं। गर्मी राहगीरों का कदम कदम पर इम्तिहान ले रही हैं। यही हाल शहर के वाहनों के स्टैंडों का है। शहर से चलने वा...