हरदोई, दिसम्बर 18 -- हरदोई, संवाददाता। प्रदेश में बढ़ती सर्दी, शीतलहर और कोहरे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और नगर निकायों को आदेशित किया कि किसी भी स्थिति में कोई व्यक्ति खुले में सोता हुआ न मिले। नियमित निरीक्षण कर निराश्रितों और जरूरतमंदों को तत्काल रैन बसेरों तक पहुंचाया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार जिलाधिकारी अनुनय झा ने शीतलहर के दौरान निराश्रितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अलाव, हीटर और रैन बसेरों में मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सभी उपजिलाधिकारियों को रैन बसेरों का लगातार निरीक्षण करने एवं वहां ठंड से बचाव के सभी इंतजाम करने को कहा गया है। हीटर, ...